जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। शहर के गढ़ा थाना अंतर्गत बेदीनगर इलाके में स्थित एक मकान में ये देहव्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने दबिश देकर 4 महिला और पुरूष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही सेक्स रैकेट संचालक को भी हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि गढ़ा थाना अंतर्गत बेदी नगर में एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने प्लानिंग के साथ इस ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस ने एक जवान को ग्राहक बनाकर बेदी नगर में स्थित मकान पर भेजा। ग्राहक बनकर गए पुलिस जवान ने शख्स से बात की तो उसने 500 से 1000 तक में लड़की उपलब्ध कराने की बात कहीं। पुलिस जवान ने घर के अंदर जाकर देखा तो दो अलग-अलग कमरे बने थे। जिसमें एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में थे, जबकि दूसरे कमरे में एक युवती बैठी हुई थी।
पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 4 महिला और पुरूष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। वहीं मौके पर कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। इसके साथ ही पुलिस सेक्स रैकेट संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
- जगन्नाथ धाम में रतन शर्मा ने की क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना… - June 20, 2026
- रक्तदान से दी जननेता को सच्ची श्रद्धांजलि, रोशनलाल अग्रवाल जयंती पर उमड़ा सेवा का जज़्बा… - June 20, 2026
- कलेक्टर के निर्देश पर बारिश से पहले निपटाए गए कई लंबित प्रकरण…किसानों के लंबित सीमांकन मामलों का किया निराकरण… - June 20, 2026

