सारंगढ़: सर्व सुविधायुक्त सारंगढ़ का एकलौता अस्पताल श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल ना सिर्फ मरीजों का उचित देखभाल कर स्वास्थ्य लाभ हेतु संकल्पित है बल्कि स्वास्थ्य लाभ देने के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों मे भी संलग्नित रहता है। आज सारंगढ़ के झरफडीह मे हुए NSS शिविर मे डॉ डी डी सही ने छात्र जीवन मे NSS की महत्ता बताते हुए बच्चों को बताया कि मानसिक हेल्थ क्या होता है और इसे कैसे ठीक किया जाता है । हॉस्पिटल स्टाफ़ दीप्ति जोसेफ तथा सोनी कोसले ने बच्चों को पर्सनल हाइजीन के बारे में भी ट्रेनिंग दी l तथा उपस्थित सभी बच्चों को मेडिकल हैंड वॉशिंग का ट्रेनिंग दिया गया तथा उससे सम्बंधित पोंप्लेट भी बाटा गया l उक्त अवसर पर श्रीमती मीरा धरम जोल्हे जी जिला मंत्री भाजपा, देवेन्द्र रात्रे मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल भेड़वन गुडे़ली डॉक्टर दीनदयाल साहू जी राधा कृष्णा हॉस्पिटल सारंगढ़, आशा किरण मिंज जी कार्यक्रम अधिकारी, मयंक देवांगन जी सर्विस कोऑर्डिनेटर,हेमलाल लाल देवांगन जी श्री राधा कृष्णा हॉस्पिटल स्टाफ़ , सोनी कोसले Srk स्टाफ़, दीप्ति जोसेप जी Srk स्टाफ़,गजेन चौहान सर जी सहस राम साहू सर ने छात्राओं को शिविर का महत्व बताते हुए अलग-अलग विषयों पर अपना वक्तव्य रखें साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
