पंजाब के औद्याेगिक शहर में रिश्ताें काे शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने बहू के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया।

घटना ग्यासपुरा के महादेव नगर इलाके की है। ससुर ने बहू के साथ गलत काम करने के लिए जबरदस्ती की लेकिन शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख कर आरोपित फरार हो गया। जांच के दौरान थाना साहनेवाल पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज
एएसआइ राम मूर्ति ने बताया कि उसकी पहचान महादेव नगर निवासी अमरीक गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी 22 वर्षीय बहू की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 26 नवंबर की रात 10.30 बजे उसका ससुर उसके कमरे में घुस आया। वह उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने उसे धक्के मारे, मगर उसने जबरदस्ती उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की।
प्रताप नगर में ससुर ने की थी बहू की गला दबाकर
गाैरतलब है कि इस साल 4 सितंबर काे शहर के प्रताप नगर में घर में रह रही महिला की ससुर ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने कातिल ससुर को गिरफ्तार कर लिया था। वह पुत्रवधू के चरित्र पर शक करता था और इसी के चलते उसके हत्या कर दी थी।
शादी की नीयत से दो नाबालिग का अपहरण
विभिन्न इलाकों में शादी की नीयत से दो नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना टिब्बा पुलिस ने न्यू पुनीत नगर की गली नंबर 2 निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले राणा छोटू के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 25 नवंबर के दिन उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से सामान खरीदने के लिए दुकान पर गई थी। मगर वहां से लौट कर घर वापस नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके अपने साथ ले गया है।
थाना जमालपुर पुलिस ने रामगढ़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर हरियाणा के हिसार के मेठसरा निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 23 नवंबर के दिन उसकी 17 वर्षीय बेटी घर में किसी से कुछ कहे बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

