मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके बायफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया पिर उसके बाद उसके पिता ने भी शादी करवाने का वादा कर उसके साथ घिनौनी हरकत की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काम करने के दौरान हुआ प्यार
दरअसल, यह घटना राजधानी के निशातपुरा थाना इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने पुलिस थाने आकर बयान दिया है कि वह छोला इलाके की एक कॉस्मेटिक शॉप पर काम करती है। यहीं उसके साथ काम करने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती हुई और बाद में दोनों के बीच प्यार हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था। इसके बाद दुकान के ऊपर बने गोदाम और अलग-अलग होटलों में कई बार आरोपी युवक ने उसे बुलाकर संबंध बनाए, लेकिन जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह वादे से पीछे हट गया।
लड़के के पिता ने भी उठाया फायदा
युवती ने जब प्रेमी के नहीं मामने पर जब उसकी शिकायत लेकर उसके पिता के पास गई तो उसके पिता ने भी दो बार दुषकर्म किया। युवती ने बताया कि लड़के का पिता अलग-अलग जगहों पर यह कहकर बुलाया करता था कि वह हम दोनों में सुलह करवा देगा। इसके बाद जब युवती ने दोनों के खिलाफ पुलिस में जाने का कहा तो उन्होने लड़की को घर में रख लिया, लेकिन शादी नहीं करवाई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन घर में रखने के बाद उन्होंने उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद पीड़िता पुलिस थाने आई और प्रेमी के साथ-साथ उसके पिता के खिलाफ भी रेप का मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर बॉयफ्रेंड और उसके पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376(m) और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, वहीं दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
