कल शाम संजय काम्प्लेक्स रायगढ़ में एक सब्जी वाली की सायकल चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया, जिसे कोतवाली पुलिस चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक शंकरनगर धांगरडीपा रायगढ़ में रहने वाला कमल निर्मलकर संजय काम्प्लेक्स में सब्जी बेचता है । कल दिनांक 26/11/2022 के शाम करीब 05 बजे कमल अपने दुकान के पास अपने हिरो लेडिस सायकल को खड़ी कर थोड़ी दूर पर चाय पी रहा था । उसी समय एक युवक सायकल को चोरी कर ले जाने लगा, जिसे देखा और दौडकर पकड़ लिया । बाजार में लोगों ने चोरी करने वाले लड़के से नाम, पता पूछे तो अपना नाम उत्तरा धनवा पिता मंगतू राम उम्र 20 वर्ष निवासी गेउरूपानी धनवारपारा मिलूपारा थाना तमनार का रहने वाला बताया । कमल निर्मलकर द्वारा चोरी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराया गया । कोतवाली पुलिस चोरी के अपराध में आरोपी उत्तरा धनवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

