आश्चर्य: घर मे चल रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी, अचानक एम्बुलेंस से उठ गई मृत महिला…!
यूपी के देवरिया जिले में कुछ ऐसा हुआ, जिसे जानकर सभी दंग रह गए। यहां एक महिला काफी समय से बीमार चल रही थी, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। महिला के बेटे को लगा कि मां की मौत हो गई है तो वह उसे एंबुलेंस से घर ले आया।
उससे पहले घर पर सूचना पहुंची कि महिला की मौत हो गई। इतना सुनते ही घर में मातम पसर गया। सभी परिवार वोल नाते-रिश्तेदारों को सूचना देने लगे। घर में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं। इसी बीच महिला एंबुलेंस में उठकर बैठक गई। यह नजारा देखकर परिहन और आसपास के लोग चकित रह गए।
महुआडीह थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार गांव की रहने वाली मीना देवी (55) पत्नी कन्हैया को सांस की गम्भीर बीमारी है। सोमवार को तबीयत खराब होने पर परिजन स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। वहां सुधार न होने पर बीआरडी मेडिकल कालेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में भर्ती किया गया। शुक्रवार को चिकित्सकों ने महिला को घर ले जाकर सेवा करने की बात कहकर छुट्टी दे दी।
मीना देवी का बेटा टिंकू अपनी मां को एम्बुलेंस से गांव लेकर जा रहा था। रास्ते में उसे लगा कि उसकी मां की सांस थम गई है और उसने घरवालों को फोन कर मरने की खबर दे दी। इस पर घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मीना देवी के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। इसी बीच एंबुलेंस में महिला खांसते हुए उठ कर बैठ गई। यह देख टिंकू दंग रह गया और उसने दोबारा परिजनों को मां के जीवित होने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोगों महिला को एक अस्पताल में दिखाया और फिर घर लेकर चले गए। परिजनों के अनुसार महिला की तबीयत में काफी सुधार है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
