छत्तीसगढ़ मे मानवता हुई शर्मशार: 35 वर्षीय युवक ने 60 वर्षीय वृद्धा से किया बलात्कार, हवस मिटाने के बाद हुआ फरार….
सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि सीतापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय युवक अपील बखला ने अपने पड़ोसी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया और अपनी हवस की भूख मिटाने के बाद 35 वर्षीय आरोपी अपील बखला मौके से फरार हो गया। वहीं, इधर मामलें की सूचना बुजुर्ग महिला के घर के सदस्यों को जैसे ही मिली वैसे ही वे दहशत में आ गए।
वहीं उन्होंने पीड़िता बुजुर्ग महिला से पूरें घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली तब 60 वर्षीय पीड़िता बुजुर्ग महिला ने अपने घरवालों को मामलें की जानकारी देते हुए आपबीती बताई तब बुजुर्ग महिला के बेटी ने सीतापुर थाना पहुंचकर अपने पड़ोसी 35 वर्षीय युवक अपील बखला के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई।
वहीं मामलें की सूचना मिलने के बाद सीतापुर पुलिस ने मामलें में एक्शन लेते हुए अपनी टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए फरार बलात्कार के आरोपी अपील बखला को घेराबंदी करते हुए हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो आरोपी अपील बखला ने अपना जुर्म कबूला है,वहीं मामलें में सीतापुर पुलिस ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के बलात्कार के आरोपी अपील बखला को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल अम्बिकापुर भेज दिया है और मामलें में आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
