थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में आज कोतरारोड़ पुलिस थाना में दर्ज मारपीट मुकदमे के सिलसिले में फरार चल रहे तीन वारंटियों को दबिश देकर उनके मोहल्ले से गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया है । न्यायालय पेश किये गये वारंटी (1) प्रताप विश्वकर्मा पिता योगेश्वर विश्वकर्मा उम्र 20 साल (2) प्रदीप विश्वकर्मा पिता योगेश्वर विश्वकर्मा उम्र 18 साल दोनों निवासी कृष्णापुर इंदिरा आवास थाना कोतरारोड़ (3) विशाल भगत उर्फ धीरज पिता दिलीप भगत निवासी बनियापुर जिला छपरा बिहार हाल मुकाम कृष्णापुर इंदिरा आवास कोतरारोड़ पर वर्ष 2020 में थाना कोतरारोड़ में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय पेश किया गया था

तीनों वारंटी के खिलाफ अदालत की ओर से न्यायालय में पेश नहीं होने पर वारंट जारी किया गया था जो कोतरारोड़ थाने को प्राप्त हुआ था । आज सुबह कोतरारोड़ पुलिस ने तीनों वारंटियों को मुखबिर से मिली सूचना के बाद कृष्णपुर बस्ती में दबिश देते हुए तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां से न्यायालय पेश किया गया है ।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
