सारंगढ़: आज श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ में लायंस क्लब सारंगढ़ गोल्ड के तत्वावधान में हड्डी जोड़ तथा स्पाइन के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ हिमांशु बोधरा द्वारा तथा रायपुर के डॉक्टर द्वारा हड्डी घिसने की जांच व बोन मेरो डेंसिटी की जांच निशुल्क की गई जिसमें जिसमें करीब 90 लोगों ने जांच का फायद उठाया। इस कार्यक्रम में राधा कृष्ण हॉस्पिटल के डॉक्टर श्री दीनदयाल साहू एवं समस्त स्टाफ के साथ लायंस क्लब गोल्ड की विशेष योगदान रहा। विदित हो श्री राधा कृष्ण मल्टिस्पेस्लिटी हॉस्पिटल सारंगढ़ मे प्रत्येक माह के चौथे गुरुवार को होने वाले ओपीडी जांच में आज दिनांक 21 /11/ 22 को सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 मिनट तक ओपी जिंदल के सुप्रसिद्ध डॉक्टर हिमांशु बोथरा ( MBBS, ms) वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ हमारे यहां ” श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल” में उपस्थित थे । जिसमें उन्होंने जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, गठियाबात, फ्रैक्चर, कमर और पीठ में दर्द, हड्डियों में कमजोरी, टेढ़े मेढ़े पैर का इलाज, हड्डियों में जोड़ों की सर्जरी, एवं प्रत्यारोपण,मांस पेशियों का दर्द, कंधे घुटने और कूल्हे के दर्द का जांच एवं सभी बीमारियों के मरीजों का इलाज किया। जिसमें 42 लोग लाभान्वित हुए।। तथा साथ ही लायंस क्लब गोल्ड सारंगढ़ के तत्वधान में रायपुर के विशेषज्ञों द्वारा 90 मरीज़ों के हड्डी घिसने की जांच (बोन मैरो डेंसिटी) निशुल्क की गई। पूरे कैम्प के दौरान लायंस क्लब गोल्ड के सदस्य उपस्थित रहे।

- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

