सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री माननीय टी एस सिंहदेव जी के अपील पर आज दिनांक 23 नवंबर 2022 को मितानिन दिवस के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं ग्राम पंचायत छातादेई के युवा सरपंच विजय विक्की पटेल ने मितानिनों को साड़ी, शाल एवं श्रीफल देकर उनका सम्मान किया।


श्री पटेल ने मितानिनों के बारे में कहा
उनके योगदानों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश के हर गांवों में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने एवं शासन के लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने में मितानिनों का विशेष योगदान रहता है कोरोना काल मे भी इन्होंने लोगो के घर घर जाकर दवाइयां बांटी है। उनके सभी योगदानों के लिए जिला उपाध्यक्ष एवं युवा सरपंच विजय विक्की पटेल ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

उक्त अवसर पर – ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती तनुजा पटेल, रोजगार सहायक लक्ष्मी प्रसाद बारीहा, मितानिन प्रशिक्षक दामोदर साहू के साथ मितानिन आसमती थूरिया, श्यामाबाई विश्वकर्मा, फूलकुमारी पटेल, गुलापी मानिकपुरी, द्रौपती महंत सभी उपस्थित रहे।
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




