देश के राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल केंद्र और राज्य सरकारें गरीबों को मुफ्त राशन देती है। ताकि कोई भी गरीब देश में भूखा पेट न सोए। राशन कार्डधारकों के लिए समय-समय पर कई नए नियम सरकार लाती रहती है। साथ ही कई नियमों में बदलाव भी करती है। ऐसी ही एक खबर फिर सामने आई है। जिसे आधार बनाने वाली कंपनी UIDAI ने लोगों को दी है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

आधार के जरिए ले सकते हैं राशन
देशभर में आधार जारी करने वाली संस्था ने जानकारी देते हुए कहा है कि अब आप देशभर में कहीं पर भी आधार के जरिए राशन ले सकते हैं। इसके लिए आपको बिल्कुल भी परेशान नहीं होना पड़ेगा।
ट्वीट कर दी जानकारी
UIDAI की ओर से ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी गई है कि अब पूरे देश में कहीं पर भी राशन की सुविधा आधार से ही उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि इस सुविधा का फायदा आप सिर्फ तब ले सकते हैं जब आपका आधार कार्ड अपडेट होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो आप इस सुविधा का फायदा नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा अगर आपको राशन कार्ड से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो 1947 संपर्क कर सकते हैं।
फ्री मिल रहा 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल
आपको बता दें सरकार ने अंय्योदय राशन कार्ड धराकों को 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल देने का फैसला लिया है। वहीं, आम राशन कार्ड धारकों को 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल ही मिलेगा। हालांकि इस बार कार्डधारकों को 2 रुपये प्रति किलो गेहूं और 3 रुपये प्रतिकिलो चावल के लिए खर्च करने होंगे।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
