रायगढ़। रायगढ़ वनमंडल के अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही से फिर एक जंगली मादा हाथी का शव बरामद हुआ है, वहीं विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी फिर एक बार मृत हाथी को लेकर कुछ कहने के मूड में नहीं है लिहाजा अपने कर्त्तव्यों पर पर्दा डालते हुए इस घटना को लेकर चुप्पी साधे हुए है, हाथी की मौत का मामला सामने आते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज अंतर्गत अमलीडीह जंगल में सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण अमलीडीह जंगल की ओर गए थे। जहां उनकी नजर विशालकाय मृत हाथी पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। हालांकि तब तक यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी कि मृत हाथी धर्मजयगढ़ वन मंडल में है या रायगढ़ वन मंडल में है। जानकारी मिलते ही दोनों वन मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे तब यह स्पष्ट हुआ कि मृत हाथी रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र में है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हाथी की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से हुई है। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के आदेश क्रमांक 1275 में हाथी की लाश मिली है। बहरहाल वन विभाग की टीम इस मामले की जांच कर रही है। वहीं शव के अंतिम संस्कार की भी तैयारी की जा रही है।

वन विभाग की लापरवाही उजागर
अमलीडीह जंगल में हाथी के मौत के बाद तीन दिन दिनों तक जंगल में हाथी का शव पड़ा रहा। लगातार हो रही इस तरह हाथियों की मौत को लेकर अब वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर भी सवाल दागे जा रहे है और हमेशा की तरह इनके पास कोई जवाब नहीं है। बीटगार्ड जंगल में ड्यूटी करने के बजाय शहरी चकाचौंध में व्यस्त है और डीएफओ को इससे कोई सरोकार नहीं है।

- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




