युवती को अकेले देख घर मे घुसा युवक,रेप में नाकाम होने पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर….
बिहार के पटना जिले से एक युवती पर रेप में नाकाम होने पर मनचले ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात मसौढ़ी थाना इलाके के एक गांव की है। युवती को अकेला पाकर आरोपी उसके घर में घुस गया और फिर रेप करने की कोशिश की।
जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसे चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता के शरीर पर कई जगहों पर चाकू से वार किए गए हैं। उसकी हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह वारदात शनिवार शाम की है। युवती के माता-पिता खेत में धान की कटाई करने गए थे। तभी उसे अकेला पाकर एक मनचला युवक घर में घुस आया। फिर उसने पीड़िता का रेप करने की कोशिश की। जब युवती चिल्लाने लगी तो उसने कई बार चाकू से गोद दिया। युवती किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भागी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए।
लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ की मारपीट से आरोपी भी जख्मी हुआ है। उसे पीड़िता के साथ मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि संबंधित घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एक साल से पीछे पड़ा था मनचला, स्कूल जाते समय करता था गलत हरकत
पीड़िता के भाई ने बताया कि आरोपी बीते एक साल से उसकी बहन के पीछे पड़ा था। वह बार-बार मौका पाकर पीड़िता से छेड़छाड़ करता था। उसकी बहन मैट्रिक की पढ़ाई कर रही है। स्कूल आते-जाते समय मनचला उसे परेशान करता और अभद्र टिप्पणी करता था। उसकी गलत हरकतों का विरोध किया तो उसने पूरे परिवार को धमकी दी थी।
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
- सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत.. - March 16, 2026
