प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करन जौहर (Karan Johar) ने अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की रिलीज डेट घोषित कर दी है।
आपको बता दें कि पहले ये फिल्म वेलेंटाइन डे 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन न्यू अनाउंसमेंट के बाद अब मवी 28 अप्रैल 2023 को थिएटर्स में दस्तक देगी। करन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर फिल्म को लेकर खुलासा किया। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) लीड रोल में हैं। इसके पहले दोनों की जोड़ी जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय (Gully Boy) में नजर आई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 70 करोड़ रुपए हैं।
करन जौहर ने अपनी पोस्ट में कही ये बात
आपको बता दें कि डायरेक्टर करन जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर-आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी लीड रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो करन लंबे समय बाद बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने 2017 में आई फिल्म लस्ट स्टोरिज का सीक्वेंस घोस्ट स्टोरिज 2020 में डायरेक्ट की थी। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। उनकी आखिर डायरेक्ट फिल्म जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई वो थी 2016 में आई ऐ दिल है मुश्किल। फिल्म की डेट अनाउंस करते हुए उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- आखिरकार 7 बाद वक्त आ गया है अपने घर यानी सिनेमाघरों में लौटने का। ये बहुत प्राउड फील करने की बात है मैंने एक नहीं बल्कि कई बेहतरीन स्टार्स के साथ काम किया। उन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को कहा- ये एक फैमिली ड्रामा है, जो हमारी परंपराओं की जड़ों से जुड़ा है। इस फिल्म की कहानी परंपराओं की जड़ों तक जाती है। इसमें बहुत ही शानदार म्यूजिक है। अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ पॉपकॉन खरीदे और प्यार से फिल्म को देखें। मैं और मेरी टीम काफी एक्साइडेट है ये बताते हुए कि हमारी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में आएगी 28 अप्रैल 2023 को।
आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी में की थी फिल्म की शूटिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी में की थी। फिल्म की रैपअप पार्टी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आलिया मस्ती में डांस करती नजर आ रही थी। अब वे एक बेटी की मां बन गई है। फिलहाल वह अपली लाडली के साथ घर पर आराम कर रही है। इस फिल्म के अलावा आलिया एक हॉलीवुड फिल्म में भी दिखाई देगी। वहीं, बात रणवीर सिंह के करें तो उनकी फिल्म सर्कस भी इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। वैसे, इस साल आई रणवीर की फिल्म जयेशभाई जोरदार बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
