छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खल्लारी पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी भोजराम पटेल के मुताबिक चित्ररेखा की मौत फोटो लेते समय पहाड़ी से फिसलकर गिरने से नहीं, बल्कि धक्का देने से हुई है। चरित्र पर शक के कारण पति सोनूराम चक्रधारी ने खल्लारी पहाड़ी से धक्का दे दिया। उसके बाद में सेल्फी लेने के फेर में पहाड़ी से गिरने की कहानी बनाई थी और पुलिस को गुमराह किया था। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

7 नवंबर को चित्ररेखा, पति सोनूराम चक्रधारी और भांजी के साथ भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर में दर्शन करने गए थे। पुलिस ने सोनूराम और भांजी से पूछताछ में दोनों की बातें मेल नहीं खा रहे थे। पति के मुताबिक मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी से नीचे उतरते वक्त पैर फिसल जाने से खाई में गिरकर पत्नी की मौत होना प्
बताया था। भांजी ने बताया कि मृतिका खल्लारी मंदिर पहाड़ के ऊपर मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे आई और फिर से मृतिका का पति उसे पहाड़ के ऊपर भीम पाव पहाड़ी तरफ ले गया था। मृतिका की ओर से पैर में दर्द होना और दोबारा सीढ़ी चढ़कर ऊपर जाने से इंकार करने के बाद भी मृतिका को उसके पति ने जबरस्ती हाथ खींचकर ऊपर ले गया।
पूछताछ पर दोनों के बातें मेल नहीं खाने से पुलिस ने मृतिका के पति पर संदेह जताया। वहीं कड़ाई से पूछताछ पर आरोपी सोनूराम ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि वह मृतिका के चरित्र पर संदेह करता था। इसलिए छह नवंबर को मृतिका के मायके कुम्हारपारा महासमुंद में छट्ठी कार्यक्रम होने से पति, पत्नि दोनों शामिल हुए और दूसरे दिन सुबह मृतिका को अपने रास्ते से हटाने के लिए प्लानिंग के तहत भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर दर्शन करने घुमाने ले गया था। जहां मौका पाकर उसने अपनी पत्नी को पहाड़ से जोर से धक्का देकर खाई में धकेल दिया था। जिससे चित्ररेखा खाई में गिरी और उसकी मौत हो गई।
7 नवंबर सुबह करीब 11 बजे पति सोनूराम चक्रधारी पत्नी चित्ररेखा और भांजी तीनों बाइक से खल्लारी दर्शन करने और घूमने के लिए खल्लारी मंदिर गए थे। दोपहर 3 बजे सोनूराम चक्रधारी मोबाइल से पत्नी के भाई विरेंद्र को काल कर बताया कि चित्ररेखा खल्लारी मंदिर के पहाड़ी से गिर गई हैं और नहीं मिल रही है। सूचना के बाद विरेन्द्र अपने साथी रतन चक्रधारी के साथ खल्लारी मंदिर पहाड़ी में जाकर देखा कि खाई में इसकी बहन पड़ी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। विरेंद्र की रिपोर्ट पर खल्लारी थाना की पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

