सारंगढ़। कांग्रेस की प्रखर वक्ता , नगरपालिका के लोक प्रिय अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे ने भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार रैली पर हमला करते हुए यह बात कही कि – रैली में शामिल होने वाली भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी उस समय कहाँ थी जब छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के 15 साल के कार्य काल में महिलाओं के साथ क्या हुआ यह किसी से छुपा नहीं है ? एक समय था जब एनसी आरबी के आंकड़ों में छग का दुर्ग बलात्कार की राजधानी बन गया था और उस समय भी मुख्यमंत्री रमन सिंह ही थे । तब स्मृति ईरानी ने हुंकार भरने से परहेज क्यों किया ?छत्तीसगढ़ की जनता यह जानना चाहती है कि – जब नसबंदी कांड , गर्भाशय कांड, और झलिया मारी कांड जैसे बड़ेबड़े महिलाओं के खिलाफ अपराध रमन सिंह के कार्यकाल में हुए तब स्मृति ईरानी कहां थी ? तब क्यों एक महिला होने के नाते इसका विरोध नहीं किया ?सोनी अजय बंजारे ने यह बात स्मृति ईरानी को घेरते हुए कहीं कि – 15 साल की भाजपा सरकार में हुए विभत्स आंख फोड़वा कांड चाँपा को जनता आज भी याद कर सिहर उठते है।आज जब प्रदेश में काबिल कांग्रेस की भूपेश सरकार महिलाओं क हित में , जनता के हित में काम कर रही है तो महज थोंथी राजनीति के लिए स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ में हुंकार भर रही है। भाजपा महिला नेत्री स्मृति ईरानी के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है ।

- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




