सारंगढ। नवीन जिला बने सारंगढ़ मे सड़कों की बदहाली किसी से छिपी नही है। यहाँ नवीन सड़क तो दूर मरम्मत भी दुभर हो गया है। राजनीति के बड़े सितारे भी मौन हैँ,जनता तो बेचारी है कि मन मसोज कर रास्ते पर चलने मजबूर है लेकिन मन मे गुस्से का अम्बार भी है जो कब फुट जाए कहा नही जा सकता।

15 अक्टूबर को वर्षाकाल समाप्त होने के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सड़कों के मरम्मत तथा पुर्ननिमार्ण के कार्यो ने फिर एक बार जोर पकड़ा हे। सारंगढ़ सरसीवां मार्ग पर भी नेशनल हाईवे विभाग का मरम्मत का काम चल रहा है किन्तु रायगढ़ सारंगढ़
सरायपाली सड़क के लिये नेशनल हाईवे विभाग के बदहाल अधिकारियों और काम छोड़कर भागने वाली कंपनियों के कारण से रोड़ का काम वर्षभर से बंद पड़ा है। नेशनल हाईव विभाग के इस अदूरदर्शिता के कारण से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री भूपेश बघल को
जर्जर रोड़ पर रोड़ शो करना पड़ा था। वही वर्षाकाल समाप्त बदहलल
होने के बाद आज भी सड़को की बदहाली को लेकर कोई पहल नही हो रही है। बताया जा रहा है कि सारंगढ़ सरसीवां भटगांव कसड़ोल बलोदाबाजार रायपुर रोड़ को नेशनल हाईवे 130बी का दर्जा मिला हुआ है तथा एक वर्ष पूर्व ही इस सड़क को नेशनल हाईव संभाग क्रमांक 1 कें द्वारा अपने अधिपत्य मे ले लिया गया है।
गत साल भर से नेशनल हाईवे 153 का कामकाज पूर्ण रूप से ठप्प है। वही इसक साथ ही हरदी से सारंगढ़ की 7 किलोमीटर लंबी रोड़ तथा सारंगढ़ से दानसरा तक की 6 किलोमीटर लंबी रोड़ का पुर्ननिमार्ण रूक गया है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे कंपनी इस 13 किलोमीटर लंबी सड़क को मरम्मत तक नही कर रहा है वही पीडब्लूड़ी विभाग को यह 13 किलामीटर लंबी सड़क को वापस भी नही कर रहा है। लोक निमार्ण विभाग को यह रोड वापस मिलने पर 13 किलामीटर लंबी सड़क को मरम्मत तथा पुर्ननिमार्ण का काम किया जा सकता है। किन्तु सारंगढ़ अंचल की लाईफ लाईन मानी जाने वाली सारंगढ से हरदी तथा सारंगढ़ की दानसरा तक की बदहाल सड़क को लकर कोई मरम्मत तक का काम नही हा रहा है तथा आने वाले दिनो मे कोई मरम्मत तक की उम्मीद तक नही दिख रही है।
कलेक्टर पर टिकी लोगो की उम्मीदे –
नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे नवपदस्थ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम इस रोड़ के पुर्ननिमार्ण की एक मात्र आशा की केन्द्र है। 2020 में इस 13 किलोमीटर लंबी सड़क को वापस पीडब्लूडी को दिये जाने की पहल शुरू हुई थी किन्तु एनएचआई के अधिकारियो ने भरपूर भरोसा दिलाया था कि जल्द की इस रोड़ के पुर्ननिमार्ण शुरू कर दिया जायेगा। किन्तु अपने भरोसा को तोड़ते हुए आज 2022 में भी एक इंच भी रोड़ का काम इस सड़क पर नही किया गया। दोनो सरकारी विभाग के अधिकारियो की खबर लेते हुए अगर सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डांफरिहा आलम विशेष रूचि लेकर इस रोड़ का पुर्ननिमार्ण का कार्य के लिये विशेष निर्देश देगी तो निश्चित तौर पर आने वाले गर्मी माह तक इस रोड़ का पुर्निनिमार्ण हो सकता है। नही तो इस रोड़ की बदहाली से सारंगढ़वासी दो-चार हाथ करते ही रहेगें।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
