सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम से मिलने आज परसकोल निवासी दिव्यांग श्री बसंत कुमार साहू कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे हुए थे। वे 80 प्रतिशत दिव्यांगता के कारण स्वयं से कहीं आ-जा नहीं सकते हैं। कलेक्टर डॉ.आलम से बसंत साहू ने कहा कि उनको कहीं भी आने-जाने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ती है, यदि ट्राइसाइकिल मिल जाए तो उन्हे बड़ी राहत होगी। कलेक्टर डॉ.आलम ने समाज कल्याण अधिकारी को शीघ्र मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बसंत साहू से जब कलेक्टर डॉ.आलम ने हाल-चाल पूछा तो उनके पिता ने बताया कि वह पढ़ाई छोड़ चुका है। उन्होंने बसंत को अच्छे से ट्राइसाइकिल चलाने में अभ्यस्त होने के पश्चात फिर से अपनी पढ़ाई नये सिरे से शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के पश्चात वो शासन की योजना का लाभ लेकर अपना काम शुरू कर सकते है अथवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर शासकीय पद पर चयनित हो सकते हैं। कलेक्टर डॉ.आलम की हौसला आफजाई से प्रेरित होकर बसंत ने कहा कि वे आगे अपनी पढ़ाई जरूर पूरी करेंगे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
