रोमांटिक हीरो इमेज वाले आयुष्मान खुराना पहली बार एक फुल ऑन एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म में आयुष्मान की एंट्री एक मसाला एक्शन हीरो के रूप में होती है. ट्रेलर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा का भरपूर डोज मिलने वाला है.
खासकर मलाइका अरोड़ा का आइटम सॉन्ग इस फिल्म में एक स्पाइस ऐड कर सकता है. इस ट्रेलर में जयदीप अहलावत की मौजूदगी दमदार है. जयदीप द्वारा बोले गए वन लाइनर्स कई बार आयुष्मान की एक्शन पर भारी पड़ते नजर आते हैं.
ट्रेलर में आयुष्मान का एक डायलॉग ‘लड़ना मेरा काम है, शौक नहीं है’, दरअसल यह जाहिर करता है कि फिल्म में उनका किरदार एक एक्शन सुपरस्टार का है. जिसने एक्टिंग के दौरान कई सारे एक्शन सीक्वेंसेज किए हैं. लेकिन असल जिंदगी में जब इस तरह के एक्शन की नौबत आती है, तो वो उन सीखी हुई ट्रेनिंग के सहारे कैसे रिएक्ट करता है, यही फिल्म का जिस्ट है. एक ऑर्डनरी सिचुएशन पर एक्स्ट्रा ऑर्डनरी मैन कैसे डील करता है. ट्रेलर देखकर यही समझ आता है.
अक्षय कुमार का हो सकता है कैमियो
एक्शन हीरो की बात हो और अक्षय कुमार का जिक्र न हो, ये मुमकिन नहीं है. फिल्म के ट्रेलर में भले ही अक्षय न दिख रहे हों लेकिन ऐसी अफवाह है कि अक्षय कुमार इसमें कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं. हालांकि आयुष्मान और टीम से जब अक्षय के कैमियो पर सवाल किया गया, तो सभी इसे टालते नजर आए.
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एक एक्शन हीरो’ का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर ने संभाला है. वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं जो पाइपलाइन में हैं और कुछ पर वह काम कर रहे हैं. अनन्या पांडे के साथ आयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा अगर जयदीप अहलावत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास करीना कपूर खान के साथ फिल्म ‘डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ है. इस फिल्म में विजय वर्मा भी नजर आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस समय यह फिल्म एडिटिंग में हैं. जल्द ही रिलीज की घोषणा होगी.
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
