सारंगढ : पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा सभी प्रकार के अवैध काम धंधो पर कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं l जिसके परिपालन में थाना प्रभारी कोतवाली सारंगढ़ विजय चौधरी द्वारा आम रास्तों पर शराब खोरी करने की लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए अभियान चलाकर सार्वजनिक जगहों व अवैध चखना सेंटरों में पीने पिलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है l जिनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जुर्माने से दंडित करने हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा l
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर एवं आरक्षक मुकेश चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही l
गिरफ्तार आरोपीगण–
1. फूलसाय उरांव पिता नाथूराम उम्र 50 वर्ष निवासी कुशल नगर
2. इमरान बैग पिता फरीद बैग उम्र 43 वर्ष निवासी डीपापारा
3. प्रेमलाल उरांव पिता राम जी उम्र 45 वर्ष निवासी झरियापारा
4. कमल पटेल पिता सत्यवादी उम्र 56 वर्ष निवासी सहसपानी थाना केडार
5. छेदुलाल पिता मोहित लाल उम्र 65 वर्ष निवासी बरदुला थाना कोसिर
6. आल्हा उरांव पिता मंगल उम्र 50 वर्ष निवासी सहसपानी थाना केडार
7. भीम सिंह सीदार पिता हीरालाल उम्र 36 वर्ष निवासी तेंदुआ थाना सारंगढ़
8. हेमसागर सिदार पिता मनोहर उम्र 34 वर्ष निवासी तेंदुआ थाना सारंगढ़
9. घसिया उरांव पिता परसु उम्र 55 वर्ष निवासी सहस पानी थाना केडार
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
