बड़ी खबर: वॉट्सऐप के नए फीचर मे अब एक साथ हो सकते है 50 ग्रुप कनेक्ट, ग्रुप चैट को मैनेज भी कर हैं यूजर्स, पढ़िए कैसे करें फीचर को यूज?
वॉट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आ रही है. हाल ही में कंपनी ने यूजर्स के लिए एक कम्यूनिटी फीचर पेश किया था।
इस फीचर के मदद से यूजर्स 50 वॉट्सऐप ग्रुप्स को एक कम्यूनिटी में जोड़ सकते हैं. इससे पड़ोसी, स्कूल स पेरेंट्स और वर्कप्लैस के ग्रुप्स को अब आप एक एक जगह ऐड कर सकते हैं. इतना ही नहीं इस फीचर के जरिए यूजर्स ग्रुप चैट को मैनेज भी कर सकते हैं.
बता दें कि वॉट्सऐप इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है. आने वाले कुछ हफ्तों में यह सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा. अगर आपको वॉट्सऐप का यह नया फीचर मिल गया है, तो आप इसके यूज करके अलग-अलग ग्रुप को एक जगह ऐड कर सकते हैं. चलिए अब आपको बताते हैं कि आप इस फीचर को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करें फीचर को यूज?
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप ओपन करें. इसके बाद न्यू चैट पर टैप करें और न्यू कम्यूनिटी को सेलेक्ट करें. अब Get Started पर क्लिक करें. इसके बाद यहां कम्यूनिटी का नाम, डिटेल और प्रोफाइल पिक पर टाइप करें. गौरतलब है कि कम्यूनिटी के नाम में केवल 24 कैरेक्टर का ही इस्तेमाल हो सकता हैं. इसके बाद कम्यूनिटी आइकन जोड़ने के लिए कैमरा आइकन पर टैप करें. यहां नए ग्रुप ऐड करें या मौजूदा ग्रुप को जोड़ने के लिए नेक्सट पर टैप करें.
– WhatsApp पर Status लगाने के शौकीन यूज़र्स के लिए आया ये खास फीचर, फोटो में देखें कैसे करेगा काम
इन बातों का रखें ख्याल
उल्लेखनीय हैं कि वॉट्सऐप के कम्यूनिटी फीचर के साथ कुछ सीमाएं और अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं. इनके बारे में जानना जरूरी है.
1-यूजर्स अपनी कम्यूनिटी में केवल 50 ग्रुप ऐड कर सकते हैं.
2- कम्यूनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप में 5 हजार मेंबर तक ऐड किए जा सकते हैं.
3-कम्यूनिटी का कोई भी मेंबर ग्रुप जॉइन कर सकता है.
4- आपकी कम्यूनिटी अनाउंसमेंट के लिए एक ग्रुप होगा जो ऑटोमैटिकली बन जाता है.
5- कम्यूनिटी एडमिन इस स्पेस का इस्तेमाल ग्रुप के सदस्य को मैसेज देने के लिए कर सकते हैं.
ये फीचर भी किए लॉन्च
गौरतलब है कि इस फीचर के साथ मेटा-स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने तीन और फीचर्स जारी किए हैं. यूजर्स अब वॉट्सऐप पर इन-चैट पोल बना सकते हैं, वीडियो कॉलिंग की सीमा को 32 व्यक्तियों तक बढ़ा सकते हैं, और ग्रुप में 1024 यूजर्स को ऐड किया जा सकता है. इन फीचर्स का इस्तेमाल किसी भी ग्रुप में किया जा सकता है, लेकिन कम्युनिटीज के लिए ज्यादा मददगार होगा।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
