सारंगढ़: ओ एस डी सह जिला शिक्षा अधिकारी जांगड़े डेजी रानी जांगड़े द्वारा विगत दिवस सारंगढ़ विकासखंड के अंतर्गत शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय केडार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दरम्यान उन्होंने विद्यालय परिसर एवम सभी कक्षाओं का अवलोकन किया। उन्होंने ने बच्चों से विद्यालय मे शिक्षकों की उपस्तिथि,पठन पाठन और प्रायोगिक के संबध मे वार्तालाप की। डीईओ मैडम ने प्राचार्य को विषयगत प्रायोगिक कार्य शुरू कराने निर्देशित किए। डीईओ मैडम ने प्राचार्य एवम शिक्षकों को बच्चों के शैक्षणिक एवम व्यक्तित्व विकास के लिए तमाम आवश्यक कदम उठाने हेतु प्रोत्साहित कर आवश्यक निर्देश दिए। एक अच्छे शिक्षक और उत्कृष्ट विद्यालय बनने में क्या जरूरी होता है,उसके बारे मे उन्होंने विस्तार से चर्चा की। श्रीमती जांगड़े मैडम ने कहा कि एक अच्छे शिक्षक के लिए विषय का पूर्ण ज्ञान,बेहतर शिक्षण विधियों की जानकारी एवम बच्चों से मधुर व्यवहार रखने की बात की।उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षा में लक्ष्य निर्धारित करते हुए अभी से बच्चों को सकारात्म एवम सार्थक तैयारी करवाए। उन्होंने बच्चों एवम शिक्षकों को बेहतर और सुखद भविष्य के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया। आज के इस निरीक्षण मे डीईओ जांगड़े मैडम के साथ सहायक संचालक रामेश्वर जांगड़े भी उपस्थित रहे साथ ही मैडम ने प्राचार्य एवम शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग के सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बच्चों को समयानुसार मिले,इसका विशेष ध्यान रखा जावे।


विद्यालयीन , कार्यालय,एवम अनुशासन संबधी गतिविधियों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर महती जिम्मेदारी है कि हम सभी मिलजुल कर जिले मे शिक्षा का बेहतर वातावरण का निर्माण करते हुए जिले मे शिक्षा को एक नई ऊंचाई तक ले जायेंगे और इस कार्य मे आप सभी अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
