सारंगढ़ बिलाईगढ़: थाना भटगांव अन्तर्गत ग्राम गेडापाली आज दिनांक 05.11.2022 को बोलेरो पीकप क्रमांक सीजी 11 एबी 2437 जिसमें 15 -20 लोग बैठ कर ग्राम घुटीकोना से ग्राम झुमका भागवत सुनने जा रहे थे कि करीब 14.30 बजे मोटर साइकल सवार को बचाते हुए ,पिकप क्रमांक सीजी 06 बी 7438 वाहन एक्सीडेन्ट हो गया , जिसमें बोलेरो पीकप वाहन में बैठे उचितराम सिदार पिता मनीजर सिदार उम्र 62 साल साकिन घुटीकोना , सनबोध सिदार पिता मेघनाथ सिदार साकिन बोडाडीह , कमला पिता शिवनाथ साकिन घुटीकोना की मृत्यु हो गई है तथा दिलेश्वरी पिता जगउलाल बिंझवार साकिन घुटीकोना , शोभराम पिता मोहित बरिहा साकिन घुटीकोना , मांगमति बरिहा साकिन घुटीकोना , देवसिंह पिता परसराम सिदार साकिन गेड़ापाली घायल हुए है जिन्हें ईलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है । अन्य घायल मालती बरिहा साकिन घुटीकोना , होरीलाल सिदार , चतुर सिंह पिता मिलन उम्र 55 साल साकिन घुटीकोना , ननकी नोनी , लोकेश सिदार , नारायण यादव का ईलाज सीएचसी बिलाईगढ़ में हो रहा है ।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
