प्यार कब कहां और किससे हो जाए ये कहा नहीं जा सकता। अक्सर देखा गया है कि कम उम्र के बच्चे क्लास में अपनी टीचर को ही दिल दे बैठते हैं, लेकिन ये प्यार एक तरफा ही साबित होता है। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि छोटी उम्र की छात्राएं अपने शिक्षक से दिल लगा बैठती है और दोनों शादी कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान से सामने आया है, जहां 20 साल की छात्रा ने 52 साल के शिक्षक के साथ शादी कर ली। सोशल मीडिया पर इस कपल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह कहानी एक पाकिस्तानी कपल की है। 20 साल की जोया नूर को 52 साल के साजिद अली को प्यार हो गया। जोया एक कॉलेज से बी.कॉम. कर रही थीं, साजिद वहीं टीचर हैं। जोया को साजिद की लुक और पर्सनालिटी इतनी प्रभावशाली लगी कि वह साजिद को दिल दे बैठीं।
एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी बताते हुए जोया ने कहा- शुरुआत में साजिद ने मुझे बहुत इग्नोर किया। लेकिन एक दिन मैंने साजिद से मोहब्बत का इजहार कर दिया। मैंने उनसे कहा कि आप मुझे अच्छे लगते हैं और मैं आपसे शादी करना चाहती हूं। जोया के प्रपोजल पर साजिद ने उम्र में बड़े अंतर की बात कहकर सोचने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा। इस एक हफ्ते के दौरान साजिद को भी जोया से प्यार होने लगा। फिर दोनों ने शादी कर ली।
रिलेशनशिप पर रिश्तेदारों की नाराजगी के बारे में बताते हुए साजिद ने कहा- बहुत सारे रिश्तेदार नाराज हो गए। वे कहते थे कि इतने हैंडसम हो तुम ‘लो’ लड़की ले ली आपने। वहीं जोया ने भी कहा कि रिश्तेदार ऐतराज हुए थे लेकिन प्यार किया है तो शादी तो करनी ही थी। साजिद की खूबियों के बारे में बताते हुए जोआ ने कहा- ये इलाके के सबसे अच्छे टीचर हैं, यही बात तो इनकी मुझे पसंद आई थी। इनके समझाने का तरीका… मैं इनकी फैन हूं। वहीं साजिद ने जोआ की अच्छी आदतों को गिनाते हुए कहा- वह घर से खाना अच्छा बनाकर लाती है और ऑफिस में चाय बहुत अच्छी बनाती है।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

