सारंगढ़। शासकीय योजनाओं के निमार्ण कार्य में मनमानी को शिकायत जनपद पंचायत सारंगढ़ में आम बात हो गई है। सारंगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईरडीह में मनरेगा के तहत 13 लाख रूपये के लागत से किया गया खेल मैदान का अहाता निमार्ण को निमार्ण एजेंसी ग्राम पंचायत के द्वारा जिस प्रकार से स्तरहीन और गुणवत्ताविहीन बनाया जा रहा था उससे साफ प्रतीत हो रहा था कि जल्द ही यह अहाता भराकर गिर सकता है। और हुआ भी ऐसा ही, महज 6 माह में ही अहाता का एक बड़ा भाग भरभराकर गिर गया।


इस संबंध में सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत बोइरडीह में मनरेगा के तहत खेल मैदान का अहाता निमार्ण 13 लाख रूपये की लागत से किया जा रहा था। नागरिक सूचना पटल में इंगित जानकारी के अनुसार यह कार्य 2 फरवरी 2022 को प्रारंभ किया गया था किन्तु वास्तव में यह निमार्ण कार्य जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में ही प्रारंभ कर दिया गया था। वही इस अहाता निमार्ण कार्य में निमार्ण एजेंसी ग्राम पंचायत बोईरडीह के द्वारा लाल ईंट का उपयाग किया गया था। जबकि शासन के निर्देशानुसार यहा पर फ्लाईऐएश ईट का उपयाग करना था। यहीं कालम में छड़ की मात्रा नाम मात्र का डाला गया था जिसके कारण से यह अहाता का निमार्ण स्तरहीन और गुणबत्ताविहीन हुआ था। इस निमार्ण का अवलोकन करने से ही ज्ञात हो रहा था कि यह अहाता बनने के साथ ही जर्जर हो जायेगा और अहाता दिवाल गिर ना जाये? और वही हुआ। फरवरी में काम शुरू होने के बाद अक्टूबर माह आते-आते ही यह अहाता दिवाल का एक भाग भरभराकर गिर गया।
13 लाख रूपये की लागत से बनाया जाने वाला इस खेल मैदान का अहाता निमार्ण को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत बनाया गया है तथा इसे 2 फरवरी 2022 को प्रारंभ किया गया था किन्तु इस शासकीय निमार्ण में फ्लाएएश का ईंट का उपयोग नहीं किया गया और लाल ईट से इस अहाता निमार्ण को पूरा किया गया। साथ ही इसमे कालम में नाम मात्र का छड़ डाला गया था जिसके कारण से कम मात्रा मे डाला गया, सीमेंट के कारण से बनने के साथ ही यह अहाता जर्जर होकर गिर ना जाये इसका डर सता रहा था और हुआ भी वही। यह अहाता निमार्ण महज 6 माह के अंदर ही भरभरा के गिर गया।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
