छत्तीसगढ़:” तुम मेरी नही बनोगी तो किसी और की भी होने नही दूंगा”.. एकतरफा प्यार मे युवक ने लड़की का गला हथियार से रेंता, फिर खुद झूल गया फांसी मे…लड़की की हालत गंभीर, युवक की मौत…
छत्तीसगढ़: दुर्ग के जामगांव आर थाना क्षेत्र में युवती पर जानलेवा हमला करके खुद फांसी लगाने का मामला सामने आया है। मामला एकतरफा प्रेम संबंध का है। युवक ने पहले युवती के घर जाकर उसके गले में धारदार हथियार से हमला किया।
लहूलुहान होकर युवती वहीं गिर गई तो आरोपी खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। हालांकि समय रहते डायल 112 की टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जामगांव आर पुलिस ने बताया कि घटना ग्राम गब्दी की है। वहां रहने वाले श्रवण कुमार नेताम (22 वर्ष) अपने पड़ोस की युवती धनेश्वरी यादव (22 वर्ष) से एक तरफा प्रेम करता था। धनेश्वरी उसे पसंद नहीं करती थी। 1 नवंबर की देर शाम अचानक आरोपी युवती के घर पहुंचा। वह उसकी हत्या करने के लिए अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर गया था। वह युवती से कहने लगा कि वह उससे बहुत प्यार करता है। अगर वो उसकी नहीं होगी तो किसी और की भी नहीं होगी।
आरोपी ने धनेश्वरी के गले में वार कर दिया। इससे धनेश्वरी वहीं ढेर हो गई। इसके बाद श्रवण वहां से फरार हो गया। घर के अंदर बैठे धनेश्वरी के माता पिता चीख सुनकर बाहर आए तो बेटी को खून से लथपथ देखा। उन्होंने तुरंत डायल 112 और जामगांव आर पुलिस को फोन करके सूचना दी। जामगांव आर पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची। इसके बाद आरोपी श्रवण को खोजबीन में जुट गई।
पुलिस ने युवक को फंदे से उतारा
पुलिस श्रवण को पकड़ने के लिए तलाश कर ही रही थी कि उन्हें पता चला कि उसने फांसी लगा ली है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस गब्दी गांव के सुनसान क्षेत्र
में खेत किनारे पहुंची। वहां पेड़ पर उसने फांसी लगाई थी। पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए भिजवाया।
युवती की हालत सामान्य
जामगांव आर थाना प्रभारी राधेश्याम जूरी ने बताया कि युवती का इलाज जारी है। अभी इसकी स्थिति सामान्य है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने फांसी लगा ली थी। उसकी मौत हो गई है। घटना को अंजाम युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते दिया था।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
