छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार को गाय को काटकर गोमांस ले जाने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। दरअसल, मोपेड सवार लोग ग्रामीण गोमांस लेकर जा रहे थे, जिन्हें लोगों ने पकड़ लिया और जमकर हंगामा मचाया।
चकरभाठा के वार्ड क्रमांक चार में रहने वाले कुछ युवकों को पता चला कि रहंगी में हाईकोर्ट जज कालोनी के पीछे गाय को काट कर मांस निकाला जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही युवक वहां पहुंच गए। इस दौरान मोपेड सवार दो लोग बोरी में मांस लेकर जा रहे थे, जिन्हें युवकों ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि रहंगी निवासी नरसिंह रोहिदास (50) व मुदीपार निवासी रामनिवासी मेहर(52) गोमांस काटकर बोरी में भरकर ले जा रहे थे।

दोनों को पकड़कर गांव ले गए युवक और निकाला जुलूस गोमांस को काटकर बोरी में भरकर ले जाने वाले दोनों ग्रामीणों को युवक पकड़कर गांव ले गए। गांव में उनकी हरकतों
को देखकर जमकर हंगामा हुआ। नाराज ग्रामीणों की भीड़ ने उनका जुलूस निकाला। इधर, गांव में बवाल मचने की जानकारी मिलते ही चकरभाठा पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस दोनों ग्रामीण को पकड़कर थाने ले गई।
केस दर्ज कर किया गिरफ्तार
पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया और वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। गांव के सुमित नायक ने थाने में केस दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस ने भी दोनों ग्रामीणों से पूछताछ की, तब उन्होंने गो मांस काटने की जानकारी दी। पुलिस ने उनके पास से जब्त गोमांस को वेटनरी डॉक्टर से परीक्षण कराया। वहीं, उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
