रायगढ़। धान खरीदी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने राज्य सरकार को निशाना पर लेते हुए कहा कि चुनाव के दौरान राज्य सरकार ने एक माह पहले किसानों की धान खरीदने का वादा किया था । किसानो की भी मांग रही है कि धान खरीदी के लिए अधिक समय मिलना चाहिए, लेकिन भूपेश बघेल सरकार को किसानों की सुधि नहीं है। भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने सवाल करते पूछ कि एक नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत करने का दावा करने वाली भूपेश सरकार हड़ताल रत कर्मचारियों के बिना धान खरीदी कैसे करेगी सरकार के सुस्त रवैए से जिले भर क किसानो क मन में निशशा के बादल छाए हुए है। 1 नवंबर से धान खरीदी करने की घोषणा को जोरो से प्रचारित किया गया लेकिन धान खरीदी करने वाली सेवा सहकारी समितियां अपनी मांगो को लेकर हड़ताल में है। इसलिए धान खरीदी की तैयारिया शून्य है। धान खरीदी करने वाली सेवा सहकारी समितियो ने सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पहले ही सोपा था। जिस पर सरकार
द्वारा समय रहते कोई विचार नहीं किया गया ऐसे में सेवा सहकारी समिति से जुड़े कर्मचारियों में असंतोष पनपना स्वाभाविक है।1 नवंबर से पूर्व सरकार द्वार सहकारी समितियों से जुड़ी मांगों पर ठोस विचार नहीं किया गया तो वे अनिश्चित कालीन हड़ताल की राह का चयन करेंगे दय ऐसे में एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी केसे होगी। सहकारी समितियों क प्रदेश संगठन ने शनिवार को राजधानी में धरना प्रदर्शन देकर अपना विरोध दर्ज कराया द्य लेकिन सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
