नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अफीम ओर हीरोइन के साथ दो लोग किया गिरफ्तार….

n4368558441667133535114a1d3b69aa4d33100476a2ebe8c2a980712b5c8fa17790b5285c3a25d491bc71d.jpg

लुधियाना। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया।

उनके कब्जे से अफीम व हेरोइन बरामद हुई। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है।

थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने रेलवे कालाेनी कट कामरेड दा ढाबा इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 50 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ अवनीत कौर ने बताया कि आरोपित की पहचान चंडीगढ़ रोड के आदर्श नगर स्थित सब्जी मंडी की गली नंबर 5 निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई।

थाना लाडोवाल पुलिस ने लाडोवाल के मेगा फूड पार्क के पास की गई नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार को 270 ग्राम हेरोइन तथा मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गांव हंबड़ां निवासी मंगत सिंह के रूप में हुई।

हेरोइन और प्रतिबंधित गोलियों समेत पांच धरे

कमिश्नरेट पुलिस ने 288 ग्राम हेरोइन और 980 प्रतिबंधित गोलियों के साथ पांच लोगों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआइ हरमेश सिंह ने बताया कि नूरवाला रोड युवक से 23 ग्राम हेरोइन की। आरोपित की पहचान मोहम्मद इसलाम निवासी बैंक कालोनी नूरवाला रोड के तौर पर हुई है। इसी तरह से एएसआइ मोहन सिंह ने बजरंग बांसल निवासी बैंक कालोनी मुल्लांपुर दाखा और मनदीप सिंह निवासी रांची कालोनी को काबू कर उनसे 265 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसी तरह सरकारी हाई स्कूल भामिया कलां के पास सन्नी निवासी गांव ताजपुर को काबू कर उसके पास से 500 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। वहीं, डिवीजन नंबर सात से एएसआइ रणधीर सिंह ने मोनू निवासी इंद्रापुरी से 480 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं।

Recent Posts