रायगढ़/सरिया पुलिस द्वारा दिनांक 23.07.2021 को मुखबिर सूचना पर आरोपी *गौरी शंकर निषाद पिता मुरलीधर उम्र 40 वर्ष सा0 बुदेली थाना बरमकेला* को प्लास्टिक थैला में महुआ शराब लेकर पैदल आते समय ग्राम रिसोडा, बडे नावापारा रोड़ पर सरिया थाने के स्टाफ द्वारा पकड़ा गया । आरोपी के पास से थैला अंदर प्लास्टिक जरीकन में *10 लीटर महुआ शराब* बरामद हुआ है । आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

वहीं घरघोड़ा पुलिस मुखबिर सूचना पर उरांवपारा सार्वजनिक मंच के पास *श्याम लाल उरांव पिता झडीराम उरांव उम्र 40 वर्ष साकिन उरांवपारा घरघोड़ा* को महुआ शराब बिक्री के लिये ग्राहक तालाश करते समय पकड़े । आरोपी से 07 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है । आरोपी पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।
- वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्तानी… - July 30, 2026
- सारंगढ़:नाबालिगों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल: एसपी सुनील शर्मा की मुहिम से जिले में अनुशासन की नई मिसाल… - July 30, 2026
- छत्तीसगढ़:8 माओवादियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर; लच्छू और रंगा जैसे कुख्यात भी शामिल… - July 30, 2026




