रायगढ़। रायगढ़-खरसिया एनएच में पल्सर सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा एक ऑटो मोबाईल्स कर्मचारी को धमकी देते हुए 3 लाख रुपए लूटने का मामला प्रकाश में आया है। यह वारदात भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस अब संदेहियों की धरपकड़ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलत: खरसिया थानांतर्गत पनखतियापार निवासी पप्पू सिदार पिता गोपाल (36 वर्ष) रायगढ़ ऑटो मोबाइल्स प्रायवेट लिमिटेड, ढिमरापुर में रिकवरी एजेंट का काम करता है। पप्पू ने भूपदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि गुरुवार सुबह तकरीबन पौने 10 बजे वह जिस कारोबारी बैग में 3 लाख रुपए कैश और 2 लाख 58 हजार रुपये के चेक के साथ आधार कार्ड रखा था, उसे रायगढ़-खरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नवापारा के पास बिना नंबर के बजाज पल्सर मोटर सायकिल में सवार दो अज्ञात शख्स पीछे से आए और मौका पाते ही लूटकर नौ दो ग्यारह हो गए।
एनएच में व्यापारिक रुपए और चेक रखे बैग के अचानक लूटे जाने के शिकार रिकवरी मैनेजर ने घटना की सूचना अपने साथियों को देते हुए लुटेरों का पीछा करने की कोशिश भी की, मगर आरोपी भाग निकले। ऐसे में शाम को उसने भूपदेवपुर थाने जाकर आपबीती बताई। थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने घटना स्थल का मुआयना भी किया। फिलहाल, ऑटो मोबाईल्स कर्मी की शिकायत पर पुलिस भादंवि की धारा 392 के तहत आपराधिक प्रकरण कायम करते हुए संदेहियों की खैरखबर ले रही है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
