रायगढ़ । कुछ दिनों से गर्मी एवं उमस से शहरवासी हलाकान थे लेकिन कल शाम से बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू किया। तेज बारिश के कारण नगर निगम के ठीक सामने स्थित खालसा स्टील के बगल में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ जड़ समेत उखड़कर कर गिर गया है जिससे आवागमन बाधित हो गया है।

विशालकाय पीपल के गिरने से ठीक सामने सड़क के बीच लगा हुआ लोहे का डिवाइडर टूट कर गिर गया तो वहीं सड़क के उस पार स्थित मनीष इलेक्ट्रिकल एवं अन्य कुछ दुकानों को क्षति पहुंची है। करीबन 3 बजे रात को यह पेड़ गिरा इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। प्रातः काल से ही आवाजाही बंद हो चुका है और उसे हटाने का कार्य निगम के लोग कर रहे हैं।
शहर के बीच ऐसे बड़े – बड़े पेड़ होने के कारण भारी बरसात में कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। वो तो शुक्र है कि यह घटना रात को हुई जब शहर में आवाजाही बंद थी वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।
बरसात के वक्त ऐसे पेड़ो के कारण वहां आसपास के रहने वाले बाशिंदों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि भारी बरसात में कभी भी पेड़ की टहनियां या पूरा पेड़ गिर सकता है और कभी भी जनहानि हो सकती है। वो तो शुक्र है कि यह घटना रात को हुई यदि दिन में हुई होती हो सकता है ट्रैफिक में आवाजाही करते हुए लोग इस फिर की चपेट में आ गए होते।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
