“सेक्स दो नौकरी लो” सेक्स के बदले नौकरी’ रैकेट का भंडाफोड़..नौकरी के बदलते सेक्स की डिमांड रखता है अधिकारी, 21 वर्षीय महिला ने ऐसे किया खुलासा…..
अंडमान में ‘सेक्स के बदले नौकरी’ रैकेट के खुलासे ने सभी को चौंका दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि अंडमान और निकोबार (ए एंड एन) द्वीप समूह के पूर्व मुख्य सचिव, जितेंद्र नारायण और श्रम आयुक्त आर एल ऋषि हैं।
इन दोनों के खिलाफ एक 21 वर्षीय महिला द्वारा सामूहिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच चल रही है। इस जांच के दौरान अंडमान और निकोबार पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) को कुछ हैरान कर देने वाले सबूत मिले हैं। पुलिस ने मुख्य गवाहों के बयान दर्ज किए हैं जो कथित तौर पर सेक्स रैकेट की ओर इशारा करते हैं।
साल भर के कार्यकाल के दौरान अंडमान के पूर्व मुख्य सचिव, जितेंद्र नारायण के पोर्ट ब्लेयर आवास पर 20 से अधिक महिलाओं को कथित तौर पर ले जाया गया था। इन महिलाओं में कुछ को सेक्स के एवज में नौकरी दी गई। इन्हीं में से एक 21 वर्षीय महिला ने जितेंद्र नारायण और श्रम आयुक्त आरएल ऋषि पर सामूहिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
इन आरोपों के बाद कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि जब वह नौकरी की तलाश में थी तो एक होटल मालिक के जरिए श्रम आयुक्त ऋषि से उसका परिचय हुआ था।
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मुख्य सचिव के घर पर सीसीटीवी कैमरे के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर की हार्ड डिस्क को पहले ही डिलीट कर दिया गया था और बाद में, जब जुलाई में पोर्ट ब्लेयर से दिल्ली में उनका ट्रांसफर हुआ था तो उसे पूरी तरह से हटा दिया गया था।
अपनी ओर से, नारायण ने गृह मंत्रालय और अंडमान प्रशासन को लिखे पत्रों में आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने इसे उनके खिलाफ “साजिश” कहा है और दावा किया है कि उनके पास “विशिष्ट सामग्री है जो मामले की नकली कहानी को उजागर करेगी।”उन्होंने एफआईआर में दी गई दो तारीखों में से एक पर पोर्ट ब्लेयर में अपनी उपस्थिति को भी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि इनमें से एक तारीख को तो वे नई दिल्ली में थे और यह दिखाने के लिए हवाई टिकट और नियुक्ति कार्यक्रम का हवाला दिया है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
