पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इसके बाद भी क्राइम की वारदातें नहीं थम रही हैं। नया मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का है। यहां पर युवती से गैंगरेप किया गया है।
युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांट में जुटी है। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही बल्देवगढ़ नगर में एक 26 वर्षीय युवती के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। आरोपितों ने युवती के हाथ-पैर और मुंह बांधकर रखा था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को मुक्त कराया। इसके बाद बेहोशी की हालात में मिली युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है।
बल्देवगढ़ थाना प्रभारी अमित साहू ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डायल 100 को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 4 में निवासरत पंकज मिश्रा के घर में एक 26 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया गया है। बल्देवगढ़ थाना प्रभारी अमित साहू ने बताया कि रात करीब 3 बजे पुलिस पंकज मिश्रा के निवास पर पहुंची, जहां पर पीड़ित युवती को मुक्त कराया। अंधेरे का लाभ उठाकर पंकज मिश्रा फरार हो गया। पीड़ित युवती के बयानों के आधार पर पुलिस ने बताया कि युवती आर्केस्ट्रा पार्टी झांसी में कलाकार है।

- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




