रायगढ़। जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के निर्देशन पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक खेलकूद, चित्रकला व अन्य विविध कार्यक्रमों के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में आज जिला पुलिस के अधिकारी व जवानों ने शहीदों की स्मृति में गांधी पुतला स्थल पर शहीद जवानों छायाचित्रों पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदानों को याद किया गया । शहरवासी भी दीप जलाकर शहीदों के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि प्रकट किये । कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, आर.आई. अमरजीत खुंटे तथा पुलिसकमियों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
