सारंगढ़: जिले के सरिया थाना अंतर्गत एक मामला सामने आया है। पुलिस ने एक फल विक्रेता के घर से पाकिस्तान का झंडा बरामद किया है। यह झंडा कहां से आया और कैसे लगाया गया फिलहाल पुलिस इस मसले पर चुप है और जांच जारी होने की बात कह रही है वहीं राजनीति में उबाल आ गया है। भाजपा के लोगों ने सरिया थाना के सामने धरना दे दिया है।
दीपावली के दूसरे ही दिन अचानक जिले का माहौल गरम हो गया। सरिया के अटल चौक स्थित एक फल विक्रेता जिसका नाम मुस्ताक बताया जा रहा है उसके घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया हुआ था। जब स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए झंडा की जब्ती बना दी। लेकिन इस मामले पर भाजपा ने तीखे तेवर अख्तियार किए हैं।


भाजपा नेता और जिला महामंत्री अरुणधर दीवान ने जहां आरोपियों पर FIR दर्ज करने और देशद्रोह का मामला बनाने की मांग की है वहीं भाजपा नेता आलोक सिंह ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए शहरों भी डोर -टू – डोर गहन जांच की मांग की है। वहीं स्थानीय भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं।

क्या कहते हैँ थाना प्रभारी
जब हमने इस विषय में पूछताछ की तो सरिया थाना प्रभारी किरण गुप्ता ने बताया कि मुस्ताख़ की नाबालिग बेटी ने दीपावली त्यौहार है करके गलती से लगा दिया है और थाना आके माफी भी मांगी है और भविष्य में दोबारा गलती नहीं करने की बात कही गई है। (किरण गुप्ता थाना प्रभारी सरिया )
कहते है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक –
इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग का कहना है की सरिया में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के घर के छत में पाकिस्तान का झंडा लगाने के संबंध में स्थानीय एक युवक के द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त हुई जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस कर्मियों को भेज कर झंडा उतरवाया गया एवम अनावेदक के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 153-क के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है ।तथा आगे की जांच अभी जारी है ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
