रायगढ़:- दीपावली की दरमियानी रात जूटमिल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार संस्कार स्कूल के सामने स्थित मोहल्ले में दो लोगो की में खूनी झड़प ने एक व्यक्ति की जान चली जाने की बात कही जा रही है! वही दूसरे घायल व्यक्ति का अपेक्स हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है! घटना मध्य रात 2 से 3 बजे के बीच बताई जा रही है, मृतक का नाम हन्नु बघेल तथा घटना में जख्मी हुए युवक का नाम रवि भारद्वाज बताया जा रहा है!!


घटना के बाद दोनों ही पक्षों के परिजनों द्वारा थाने में मारपीट की शिकायत की गई तथा टाइल्स का काम करने वाले जख्मी युवक हन्नू बघेल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लिया गया जहां से स्थिति गंभीर होने पर हन्नू बघेल को डॉक्टर ने रायपुर रेफर कर दिया जिसे रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत होने की बात परिजनों द्वारा कही जा रही है!
बहरहाल घटना की पुष्टि करने के लिए जूटमिल थाना से संपर्क करने पर थाना प्रभारी ने बताया कि रात 2:00 बजे मारपीट के रिपोर्ट जूटमिल थाने में हुई है लेकिन जख्मी युवक के मृत होने के विषय में किसी भी प्रकार की सूचना नहीं मिली है! आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हो रही है घटना के संबंध में पता करता हूं!!
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
