रायगढ़। इस खबर को पढ़ने और सुनने के बाद किसी का भी सर शर्म से झुक जायेगा। लेकिन बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली,घिनौनी हरकत को रायगढ़ के एक तथाकथित उद्योगपति ने अंजाम दिया है बता दें की बीते दो दिनों से इस उद्योगपति के इस कलंक की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही हैं (तो दूसरी ओर मीडिया में भी यह मुआमला पूरी तरह से छाया हुआ है। उल्लेखनीय है की रायगढ़ के एक उद्योगपति की शादी 2014 में बिलासपुर हुई थी।शादी के बाद से इस उद्योगपति ने शराब पीकर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था, इसी बीच इस उद्योगपति की एक बेटी भी हुई,लेकिन परिस्थितियां नही बदली प्रताड़ना का दौर चलता ही रहा लेकिन कुछ माह पहले जब इस उद्योगपति ने अपनी ही बेटी के साथ गलत हरकत किया तो उसकी पत्नी अपनी नाबालिग बेटी को लेकर अपने मायके बिलासपुर चली गई लेकिन इस बीच यह उद्योगपति अपनी बेटी से मिलने बिलासपुर जाता रहा इसी बीच इस उद्योगपति ने अपनी ही बेटी के साथ वहां रेप किया।
घटना की जानकारी बेटी ने अपनी मां को दी,जिसके बाद ही इस शर्मनाक घटना का खुलासा हो पाया बच्ची की मां ने इस पूरी घटना की शिकायत बिलासपुर एसपी से की जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए,महिला थाना में इस उद्योगपति के ऊपर जुर्म दर्ज किया है जानकारी मिल रही है की बिलासपुर पुलिस इस उद्योगपति को अरेस्ट करने के लिए रायगढ़ में उसके ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। किंतु वह पुलिस के डर से फरार हो गया है। बहरहाल पुलिस की तफ्तीश इस मुआमले को लेकर जारी है।
लिहाजा इस मुआमले की पूरी सच्चाई उद्योगपति कौ गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी लेकिन इस शर्मसार कर देने वाली घटना के सुर्खियों में आने के बाद से शहर में सभी प्रकार की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैँ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
