सारंगढ़—दिनांक 25/10/22 मंगलवार को सारंगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के प्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुभाष जालान के प्रथम आगमन स्वागत हेतु सारंगढ़ के सातों मंडलो सहित बरमकेला और सरिया के मंडलो के पदाधिकारीयो की अहम बैठक आहूत किया गया ,जिसमे भाजपा पार्टी,युवा मोर्चा,किसान मोर्चा,महिला मोर्चा,अनु जाती मोर्चा,सहित भाजपा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस बैठक में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान जी सारंगढ़ नगर में प्रथम आगमन हेतु स्वागत की तैयारी अभी से शुरू करना प्रारंभ कर दिया है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुभाष जलान जी का प्रथम सारंगढ़ आगमन स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम का प्रस्तावित ब्यौरा*
(1) दोपहर 1बजे -परसदा से युवा मोर्चा के मोटर साइकिल मोटर साइकिल व अन्य वाहनों के साथ ग्राम छिंद आगमन, ग्राम छिंद में भारतीय जनता पार्टी छिंद केड़ार मंडल द्वारा केला से तौलकर स्वागत व अभिनन्दन
(2)दोपहर डेढ़ बजे श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल के पास युवा मोर्चा द्वारा स्वागत व बाइक रैली के साथ
(3)1.45 (पौने दो बजे )–रानीसागर में सोनू सिंह छाबड़ा द्वारा स्वागत, अभिनन्दन
(4)दोपहर 2बजे –गढ़ चौक में भारतीय जनता पार्टी कोसीर मंडल द्वारा सेव फल से तौलकर स्वागत व अभिनन्दन
(5)2.20 (दो बजकर 20मिनट )-प्रतापगंज (निखिल केशरवानी दुकान के पास ) भारतीय जनता पार्टी भेड़वन गुड़ेली मंडल द्वारा स्वागत व अभिनन्दन
(6)2.30(ढाई बजे ) अमित अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका सारंगढ़ ) घर के पास अमित अग्रवाल द्वारा स्वागत व अभिनन्दन (7)साप्ताहिक बाजार में स्थित अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण
(8) 2.45 (पौने तीन बजे )-गुरु घासी दास पुष्प वाटिका में बाबा गुरु घासीदास जैतखम्भा में मत्था टेककर पूजा अर्चना -व्यवस्थापक जीवन रात्रे व देवेन्द्र रात्रे,
(9) अपरान्ह 3बजे -भारत माता चौक में भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ नगर मंडल द्वारा स्वागत व अभिनन्दन
(10)3.20बजे -रानी लक्ष्मी बाई व्यवसायिक परिसर (राजा गुप्ता घर ) के पास युवा मोर्चा द्वारा स्वागत व अभिनन्दन
(11) 3.30बजे -भारतीय स्टेट बैंक के पास महेंद्र केजरीवाल जी द्वारा स्वागत अभिनन्दन
3.35 बजे -तुर्की तालाब मोड़ के पास, भारतीय जनता पार्टी सालर मल्दा मंडल द्वारा स्वागत व अभिनन्दन
(12)3.45 बजे -जय स्तम्भ के पास भारतीय जनता पार्टी बरमकेला, लेंधरा द्वारा स्वागत व अभिनन्दन
(13)शाम 4बजे -आजाद चौक में भारतीय जनता पार्टी सरिया मंडल द्वारा स्वागत व अभिनन्दन
(14) शाम 4.15 (सवा चार ) बजे -श्री अग्रसेन चौक में प्रकाश अग्रवाल, संगीत ठाकुर, विकास (मुनु ) थवाईत द्वारा स्वागत व अभिनन्दन
(15) शाम 4.30बजे -मुख्य कार्यक्रम स्थल श्री अग्रसेन भवन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के संयुक्त भाजपा मंडल द्वारा स्वागत व अभिनन्दन
(16) स्वागत, अभिनन्दन उद्दबोधन व कार्यक्रम समापन के उपरांत सारंगढ़ की अधिष्ठात्रि देवी माँ समलेश्वरी व माँ काली के दर्शन पूजन उपरांत गृह निवास को प्रस्थान करेंगे।

- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
