ब्रेकिंग रायगढ़: अब पीएम आवास के 7 हजार अधूरे आवास होंगे पूरे…विगत 2 सालों से रुका था निर्माण, साशन ने रिलीज किया फंड….

रायगढ़। जिले में तीन सालों से अधूरे पड़े पीएम आवास अब पूरे हो जाएंगे। राज्य सरकार ने इसकी बची हुई किश्तें जारी करने का काम शुरू कर दिया है। जिले में करीब सात हजार आवास बाकी हैं, जिनके हितग्राहियों को राशि मिलनी प्रारंभ हो चुकी है। गरीब परिवारों को पक्के मकान देने के लिए शुरू हुई प्रधानमंत्री आवास योजना ने अब एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ ली है। वर्ष 18-19 और 19-20 के आवासों के लिए राशि जारी नहीं हो रही थी। इसलिए निर्माण पर भी ब्रेक लग गया था। गरीबों को आवास निर्माण के लिए सरकार ने 1.20 लाख रुपए का प्रावधान किया है।
यह राशि चार किश्तों में निर्माण के हर स्टेप पर मिलती है। इसके अलावा करीब 17 हजार रुपए मनरेगा के तहत मंजूर किए जाते हैं। अब दो सालों क अधूरे आवासों को बची हुई राशि का अंतरण प्रारंभ हो गया है। इसके पूर्व सभी आवासों और हितग्राहियों का सत्यापन किया गया था। जिले में 18-19 के 725 हितग्राहियों को सभी किश्तें नहीं मिल पाई थी। इनमें से 385 ने मकान निर्माण पूरा कर लिया। 340 का काम बाकी है। सभी को शेष किश्तें मिलनी शुरू हो गई हैं। इसी तरह 19 20 के 8677 आवास बाकी थे। इनमें से 2452 ने मकान तो स्वयं से बना लिया है लेकिन उनकी किश्तें बाकी हैं। उन्हें भी राशि दी जा रही है। बाकी 6950 को बची हुई किश्तें निर्माण की स्थिति देखकर दी जा रही है।
कई परिवारों की संवरी जिंदगी-
पीएम आवास योजना उन प्रोजेक्ट में से है, जिनका इम्पैक्ट जल्दी ही दिखता है। रायगढ़ जिले में हजारों परिवारों को कच्चे मकान से मुक्ति मिली और अब ये पक्के मकानों में निवास कर रहे हैं। ऐसे परिवारों की उम्मीद फिर से जिंदा हो गई है क्योंकि छग शासन ने बकाया राशि का अंतरण प्रारंभ कर दिया है। अब जल्द ही सभी अधूरे आवास पूरे हो जाएंगे।
- रेखा वैष्णव के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न..बैठक मे प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी की उपस्थिति.. - December 18, 2025
- हरिनाथ खूंटे बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री - December 18, 2025
- 28 दिसंबर 2025 को सभी वैष्णव पदाधिकारी सूरजपुर अवश्य पहुंचे – लखन दास वैष्णव - December 18, 2025

