रायगढ़। कोतवाली से लगे केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। शहर में फ्लैग मार्च और रात्रि गश्त का भी दावा करने वाली कोतवाली पुलिस एक दिन बाद भी इस मामले में कोई सुराग ढूंढ नहीं सकी है। जिससे कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

दो दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकू कौ नोक पर छात्र से डेढ़ लाख की लूट हुई थी । 20 वर्षीय छात्र अजीत प्रधान दिवाली की छुट्टियों में मुंबई से अपने घर रायगढ़ आ रहा था। उस दौरान केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास घटना हुई थी। रविवार को पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया लकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं है। शिकायत के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्र अजीत प्रधान (20 वर्ष) फॉरेस्ट रेंज कालोनी बेलादुला रायगढ़ का रहने वाला है। वो मुंबई में रहकर इंग्लिश आनर्स से ग्रेजुएशन कर रहा है। शनिवार सुबह गीतांजलि एक्सप्रेस से वो मुंबई से रायगढ़ पहुंचा। वहां केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड
में नाश्ता कर वो पैदल अपने घर बेलादुला जाने के लिए निकला। यहां वो बस स्टैंड से निकला ही था कि सत्कार सेल्स लाल टंकी रोड क सामने करीब 4 लोग पीछे से आकर उसे पकड़ लिए छात्र ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसके सिर को स्वेटर से ढंक दिया और चाकू की नोक पर उसका बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में एप्पल कंपनी का मोबाइल, एक आईपेड, आधार कार्ड, आरसी बुक और 1500 रुपए कैश रखे थे। नगद और सामान मिलाकर 1 लाख 41 हजार की लूट की गई है। छात्र अजीत प्रधान ने पुलिस थाने में स्नदुक्त दर्ज करी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 34 के तहत केस दर्ज किया है।
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
