सारंगढ़-बिलाईगढ़ नवीन जिले के अस्तित्व में आने के बाद भाजपा और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कभी भाजपाई कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस भी पलटवार कर रही है।
सारंगढ़ में आज शाम 4 बजे उस वक्त जमकर नारेबाजी और हंगामा देखने को मिली जब भाजपा के महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े का निवास घेरने के लिये पहुंचे थे। जुआ- सट्टा,शराब के खिलाफ भूपेश सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता विधायक निवास के बाहर पहुंचकर नारेबाजी कर रहे थे किन्तु उससे पहले काफी संख्या में कांग्रेसी भी विधायक निवास पहंच गये थे तथा भुपेश बघेल
जिन्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। दोनो पक्ष की ओर से चले इस नारेबाजी से हंगामा की स्थिति बार-बार निर्मित हो रही थी किन्तु सुरक्षा व्यवस्था के लिये मुस्तेद थाना प्रभारी विवेक चौधरी और टीम ने वहा पर कानून ओर व्यवस्था को नियंत्रित किया।
कांग्रेसियों का कहना है कि, भाजपा सरकार के 15 साल के बाद भी सारंगढ़ विधानसभा की हित में कार्य नहीं किया। जिससे जनता ने भाजपाइयों को पिछले चुनाव में आईना दिखा दिया। इस बीच भाजपा महिला मोर्चा ने सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के निवास का घेराव किया। उल्लेखनीय है कि, भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस सरकार चुनाव के समय वादा किया था उसे अमल में नहीं ला रही है। शराब बंदी, बेटी बचाव- बेटी पढ़ाव, किसानों की कर्ज माफी, महिला समूहों से रेडी टू इट का निर्माण को बंद कराया। इससे महिलाओ को रोजगार से बेघर कर दिया गया। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा फेल हो गया। ऐसे कई वादा किया गया था जो पूरा नहीं किया जा रहा है। महिला मोर्चा ने 11 बिंदुओं को लेकर कांग्रेस विधायक के निवास का घेराव किया। भाजपा के घेराव के ऐलान के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रही। लेकिन भाजापाइयों की बउ़ी संख्या को रोकने के दौरान पुलिस के साथ उनकी झीना-झपटी भी हुई। मौजूद पुलिस बल मौके पर खड़ी महिला सिपाहयों ने घर के बाहर ही रोक लगा दिया।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
