दुनिया का सबसे अमीर गांव विदेश में नहीं बल्कि भारत में ही है. इतना ही नहीं इस गांव का हर शख्स लखपति है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, यहां के हर व्यक्ति के बैंक अकाउंट में करीब 15 लाख रुपये जमा है. अब सवाल ये उठ रहा होगा ऐसा गांव है कहां, जिसकी जानकारी अब तक आप लोगों के पास नहीं थी, तो आइए आज हम आपको वो अमीर गांव कहां है इसकी जानकारी देते हैं.
बता दें कि, भारत का यह गांव गुजरात के कच्छ में बसा हुआ है, जिसका नाम ‘माधापर’ है. सबसे खास बात यह है कि इस गांव में 17 बैंकों में इस गांव के सभी लोगों के करीब 5 हजार करोड़ रुपये के आस-पास जमा है. इतना ही नहीं इस गांव में हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं. यहां स्कूल, कॉलेज, गौशाला, हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हॉल और पोस्ट ऑफिस की अच्छी व्यवस्था है. इसके साथ गांव के पास अपना झील और पार्क भी है. माधापर के अमीर होने कि असल वजह ये है कि इस गांव के ज्यादातर लोग विदेशों में रहते हैं. यहां के लोग लंबे समय से विदेशों में रहने के बावजूद अपने गांव से जुड़े रहते हैं.

इतने फीसदी लोग विदेशों में
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माधापर गांव के 65 फीसदी लोग विदेशों में रहते हैं. लंदन में बनाया इनका संगठन एक दूसरों को आपस में जोड़े रखता है और बीच-बीच में यहां के लोग गांव के बैंकों में पैसे भी भेजते रहते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन सालों से विदेशों में रहने के बावजूद भी यहां के लोगों ने अपनी गांवों के जमीन नहीं बेची है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
