सारंगढ़।सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने धनतेरस व दीपावली पर्व के पूर्व संध्या समस्त सारंगढ़ विधानसभा वासियों एवम समस्त जिले वासियों को बधाई दी और कहा कि धनतेरस व दीपावली खुशहाली की पर्व है जिसमें धन धान्य की समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की जाती है और दीप प्रज्वलन से जीवन में एक नई रोशनी की संचार होती है मैं धनतेरस एवम दीपोत्सव के पावन अवसर पर समस्त सारंगढ़ विधानसभावासियों व प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि व उन्नति की कामना करती हूं साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को साधुवाद ज्ञापित करती हूं की क्योंकि उन्होंने प्रदेश के कर्णधार किसान भाइयों को दीपावली के पूर्व राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अदान राशि की तीसरी किस्त को किसानों के खाते में डाल कर दीपावली के पर्व को खुशहाल बनाया है जिससे पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल है इस तरह यह दीपावली पर्व सभी के जीवन में नई चेतना नई रोशनी लेकर आए और सभी अपनी अपनी मंजिल को प्राप्त करें यही कामना करती हूं।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
