सारंगढ: नगर भटगांव मे दीपावली के आगमन होते ही अब जुआरियों का जामवाड़ा लगने लगा है । भटगांव थाना प्रभारी राजेश साहू ने जुआरियों पर कार्यवाही करते हुए मुखबीर की सूचना पर भटगांव नगर के कुछ जुआरी रूपये पैसे की दाव लगाकर ताशपत्ती से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे कि सूचना मिलते ही भटगांव थाना प्रभारी राजेश साहू अपने थाना स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच कर रेड कार्यवाही करते हुए । आरोपी पुनुराम टंडन पिता सियाराम टंडन उम्र 32 वर्ष, धन टंडन पिता कुंवर राम टंडन उम्र 32 वर्ष, कार्तिक नारंग पिता खुशीराम नारंग, बृजलाल नारंग पिता मोहन नारंग के
कब्जे से नगदी रकम 6600 रूपये व ताश पत्ती को मौके पर जप्त कर आरोपीगण के विरूध्द धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कियें है। वही कार्यवाही मे सहायक उपनिरीक्षक केशराम जांगड़े, प्रधान आर. बुंदराम रत्रेश, आर. नरेन्द्र चंद्रा, पवन बंजारे, राजकुमार खुंटे का योगदान रहा है।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
