सारंगढ़। खाद्य विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा दीपोत्सव को ध्यान में रखते हुए होटलों में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दरमियां अनियमितता पाए जाने पर होटल संचालकों के ऊपर जुर्माना ठोका गया निरीक्षण के दरमियां खाद्य विभाग से विद्यानंद पटेल , महिलांग फूड इंस्पेक्टर , चित्रकांत धुर्व जिला खाद्य अधिकारी , आयुष तिवारी नायब तहसीलदार, मनीष गायकवाड मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पटवारी राजस्व विभाग, पटवारी नगर पालिका विभाग के द्वारा नगर के सूरज होटल , नीलम
होटल , ठाकुर बिरियानी सेंटर, भवानी होटल और राजेंद्र होटल से 5- 5 हजार जुर्माना किया गया। वही लाला केशरवानी होटल में 2000 का जुर्माना किया गया। मुख्य नगरपालिका
अधिकारी के साथ उप अभियंता उत्तम कवर उपस्थित रहे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

