रायगढ़। कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयाडीपा (कलमी) से 21 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई थी। डाँक्टर द्वारा पी0एम0 रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु का कारण सुसाईडल होना लेख किया गया है । मर्ग जांच के बाद आरोपी रघुनाथ राणा पिता रामरतन राणा उम्र 25 वर्ष निवासी रायपाली थाना पुसौर के विरूद्ध पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मर्ग जांच पर पाया कि मृतिका पदमा राणा ग्राम नवघटा थाना सरिया जिला सारंगढ बिलाईगढ की रहने वाली थी। जो करीब तीन माह से रायगढ बोईरदादर में आई टी आई में कम्प्यूटर कोर्स करने आयी थी। मृतिका नवरात्रि के समय में अपने घर गई थी तो अपने घर वालों को रायपाली पुसौर के रघुनाथ राणा से प्रेम करने और उसी से शादी करने की बात बताकर उसी के साथ कोयाडीपा कलमी में सुशील साहू के मकान में किराये में साथ रहना बतायी। तो घर वाले एक ही जात समाज का लडका है, उसके माता पिता से घर जाकर रिश्ता तय कर शादी कर देंगे कहकर आपस में बात चीत किये थे। किंतु रघुनाथ राणा के द्वारा मृतिका को शादी करने से मना कर वापस अपने घर जाने के लिए विवश किया गया।
शादी की बात पर हुआ विवाद, फिर लगा ली फांसी
जगदम्बा कंपनी में काम करने वाले रायपाली पुसौर निवासी रघुनाथ राणा ग्राम कोयाडीपा कलमी में सुशील साहू के मकान में किराये में रहता था। जो पदमा राणा को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी करूंगा कहकर झूठा आश्वशन देकर अपने साथ रखा था। 6 अक्टूबर को शादी कर पत्नि बनाकर रखने की बात को लेकर रात्रि में दोनों के बीच विवाद हुआ। रघुनाथ राणा के द्वारा मृतिका को शादी करने से इंकार कर प्रताडित किया गया । जिस कारण से मृतिका पदमा राणा किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
