मौसम टाईम्स: छत्तीसगढ़ मे मानसून की बिदाई जल्द ! लेकिन आज भी बरस सकते हैँ बदरा…

मानसून विदाई के पहले सोमवार को एक बार फिर से रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर वर्षा हुई। इसके चलते शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली मुहल्लों तक जलभराव भी हुआ और घंटों ट्रैफिक जाम के हालात रहे।
रायपुर में 12.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी मानसून की विदाई हो जाएगी।
दो दिनों में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी होगा विदा
सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद हालांकि मौसम का मिजाज बिगड़ और रायपुर में जमकर वर्षा हुई। करीब पौन घंटे हुई इस वर्षा में ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गढ्डों व मुख्य मार्गों में जलभराव हुआ और इसके चलते पचपड़ीनाका, संतोषीनगर चौक, रामसागरपारा,समता कालोनी, टाटीबंध चौक सहित कई मार्गों में घंटों ट्रैफिक जाम की स्थिति रही।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन दिनों प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नम हवाएं आ रही है, इसके प्रभाव से ही वर्षा हो रही है। सोमवार को प्रदेशभर में एआरजी महासमुंद का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सर्वाधिक रहा। इसी प्रकार रायपुर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर के चौथे हफ्ते से ठंड की दस्तक भी शुरू हो जाएगी।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रेखा लुमडिंग, कैलाशहर, बहरामपुर, कानके, बिलासपुर, ब्रम्हपुरी, बुलढाणा, दहानू है। उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के लिए स्थितियां अनुकूल है। अगले दो दिनों में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी मानसून की विदाई संभव है।
- एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन… - December 15, 2025
- उपभोक्ताओं के साथ धोखा! हसौद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे गांवों नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान..महीने का रिचार्ज पूरा, सुविधा अधूरा.. - December 15, 2025
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025

