आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी बिर्रा वाले होंगे

बिर्रा –दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावनधरा ग्राम डभराखुर्द में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र जी की असीम कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड नवधा रामायण का आयोजन 12 अक्टूबर को हनुमान मंदिर से ग्राम भ्रमण कर कलशयात्रा(शोभायात्रा) के साथ शुरू होगी।व्यास पंडित जितेंद्र तिवारी बिर्रा वाले होंगे।20 अक्टूबर को चयनित मानस मंडलियों का मानस गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई है।जिसका प्रथम पुरस्कार 10001 रूपए (श्रीमती रामकली-रमेश पटेल सरपंच) , द्वितीय 7001रू.(जय श्री गणेश युवा समीति डभराखुर्द), तृतीय 5001 रू.(जय श्री गणेश युवा समीति डभराखुर्द), चतुर्थ 3001 रू.(जीतराम चंद्रा व उमाशंकर चंद्रा),पंचम 1501 रू.(सुदामा चंद्रा, मोतीराम पटेल,छतराम पटेल), छठवां 1001 रू.(चम्पकलाल पटेल) द्वारा प्रदान किया जाएगा।साथ ही बेस्ट तबला वादक , टीकाकार, श्रोता को क्रमशः 501,301,201 रूपये प्रदान किया जाएगा।व सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।अखंड नवधा रामायण का समापन 21 अक्टूबर को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ होगा। आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
