सारंगढ़।वैसे तो प्रत्येक मास की पूर्णिमा तिथि को धनदायक और बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन साल की कुछ खास पूर्णिमा तिथियों को सबसे शुभ और समृद्धशाली माना जाता है। इन्हीं में से एक है शरद पूर्णिमा। आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। यह पूर्णिमा तिथि धनदायक पूर्णिमा मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
सार्वजनिक शरद पूर्णिमा महोत्सव मेला ग्राम घौठला बड़े में विगत वर्ष के भांति इस वर्ष भी आयोजन किया गया है। जो कि बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाता है, मेला 2 दिवस का होता है, कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने 8 अक्टूबर को रात्रि में सुप्रसिद्ध लोक गायिका चंपा निषाद पुन्नी के चंदा, छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 9,10,2022 को रात्रि जागरण भव्य रामायण का आयोजन किया गया है,10,10,2022 को सुबह 5 बजे अमृत रूपी प्रसाद वितरण किया जाएगा । जो की आप सभी समस्त श्रद्धालु भक्त सादर आमंत्रित है। इस मेले की विशेषता यह है कि यहां लोग अमृत रूपी प्रसाद खाने के लिए
काफी दूर दूर से लोग आते है माना जाता है की इस प्रसाद को खाने से कई बीमारियां दूर होती है।

शरद पूर्णिमा

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
